नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार बाबा दुकान विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा जब कोई अपने नाम के आगे मोहम्मद लगा लेता है को कांग्रेस के युवराज उन्हें मिलने के लिए अपने महल में बुला लेते हैं। इसके बाद वे अपने समर्थकों से ऐसे लोगों के लिए इफ्तार पार्टा का आयोजन करवाते हैं। उन्होंने कहा वो दीपक था, तब तक राहुल गांधी ने उन्हें मिलने नहीं बुलाया, जैसे ही नाम के आगे मोहम्मद लगाये, उसे इफ्तार पार्टी के लिए बुला लिया। सीएम धामी ने कहा मुस्लिम बहनें तीन तलाक कानून के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद देती है। सीएम धामी ने कहा देवभूमि उत्तराखंड का बच्चा बच्चा राष्ट्रवाद की भावना के साथ बड़ा होता है। उत्तराखंड के अंदर कांग्रेस की दाल गलने वाली नहीं है। सीएम धामी ने कहा जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही अर्बन नक्सल गैंग सक्रिय हो गये हैं। टूल किट सक्रिय हो गये हैं। एआई का सहारा लेकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सीएम धामी ने कहा ये लोग जातिवाद के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players