Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में गिरने लगा पारा, ठिठुरन ने बढ़ा दी मैदानी इलाके के लोगों की परेशानी

Spread the love

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके तक मौसम में बदलाव होता दिख रहा है। Uttarakhand Weather Today 27 Oct पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फवारी के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों पर सर्दी की शुरुआत हो गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी गिरता तापमान लोगों को ठिठुरा रहा है। पहाड़ों पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में भी रात को ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

चारधाम समेत ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे, लेकिन दिनभर मौसम शुष्क रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव में उत्तराखंड में कम है। जिसके कारण मौसम शुष्क है। अगले कुछ दिन मौसम के इसी प्रकार का बना रहने के आसार हैं। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं। नवंबर मध्य से मौसम में बदलाव के साथ कंपकंपाने वाली सर्दी असर दिखाने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नौ अक्टूबर को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचा था। इसका असर उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर पंजाब के उत्तरी हिस्सों तक हल्की से मध्यम वर्षा व छिटपुट हिमपात के रूप में देखा गया।