देहरादून में 4 नवंबर को लगेगा बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार, सीएम धामी भी करेंगे शिरकत

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड आ रहे हैं। चार नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून में दरबार लगाएंगे।

Share

अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड आ रहे हैं। Dhirendra Shastri Divya Darbar in Uttarakhand चार नवंबर को दोपहर 12 बजे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून पहुचेंगे। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब उत्तराखंड में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले सनातन जागरूक यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने शाम चार से रात्रि 11 बजे तक प्रवचन का समय निर्धारित किया है। गुरुवार को प्रेस क्लब में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजक दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चार नवंबर को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

आयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड में 4 नवंबर को बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार आयोजित होने जा रहा है। इसी क्रम में 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे धीरेंद्र शास्त्री देवभूमि उत्तराखंड पहुचेंगे। हालांकि, उनके आन से पहले 2 नवंबर को सनातनी कलश का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 3 नवंबर को महाव्रत यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बागेश्वर सरकार का 4 नवंबर की शाम चार बजे से दिव्य दरबार लगाया जाएगा. इस दिव्य दरबार में करीब एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस दिव्य दरबार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।