Monitoring in Doon of Dharali Hadse, CM Dhami reaches ground zeros | Uttarakhand News | Utarkash

Spread the love

धराली हादसे के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने धराली बाजार, हर्षिल एवं आस-पास के क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का हवाई सर्वेक्षण किया। Uttarakhand Cloudburst Live Updates मुख्यमंत्री उत्तरकाशी स्मार्ट कंट्रोल रूम में आला अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों से स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्राप्त की और उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रेस्क्यू एवं मेडिकल कैंप्स की स्थापना कर दी गई है तथा प्रभावितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दिए गए हैं।

गौर है कि उत्तरकाशी के धराली गांव में आई भीषण आपदा से पूरे गांव के अस्तित्व मिट गया है। मौके पर 40 से ज्यादा घर, लॉज, होटल और रेस्टोरेंट पानी के साथ आए मलबे में बह गए हैं। जबकि कई लोग लापता है। घटना का कारण अभी तक धराली के ऊपरी हिस्से में बादल फटना बताया जा रहा है। लेकिन मौसम विभाग ने इस जानकारी से इनकार किया है। उधर उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन की मानें तो 150 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जबकि 15 लोगों के लापता होने की जानकारी है, जिसमें 8 सेना के जवान भी शामिल हैं। खोजबीन में करीब 250 लोग जुटे हुए हैं।