हरिद्वार में मां सावित्री देवी को मुखाग्नि!नम आंखों से मां को विदाई देते दिखे योगी आदित्यनाथ

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार सुबह अपने पैतृक गांव पंचूर (पौड़ी गढ़वाल) में 91 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली थी। पारंपरिक विधानों के अनुसार, सीएम योगी के छोटे भाइयों महेंद्र मोहन बिष्ट और शैलेंद्र बिष्ट ने मां को मुखाग्नि दी, जिसके बाद वे पंचतत्व में विलीन हो गईं। अंतिम विदाई के इस भावुक क्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गमगीन नजर आए और चिता की परिक्रमा करते समय नम आंखों से मां को नमन किया। इससे पहले सुबह उन्होंने अपने पैतृक आवास से मां की अर्थी को कंधा भी दिया। चंडी घाट पर आयोजित इस अंतिम यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित बड़ी संख्या में साधु-संतों, वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की