रेल मंत्री से मिले सांसद अनिल बलूनी, रामनगर स्टेशन का पहाड़ी शैली मे होगा निर्माण

Spread the love

अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं यहाँ से संचालित होने वाली रेल सेवाओं को लेकर विस्तार से सार्थक चर्चा की। MP Anil Baluni met the Railway Minister मंत्री ने रामनगर स्टेशन के पहाड़ी शैली में निर्माण व सौंदर्यीकरण पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की, साथ ही यहाँ से नई रेल सेवाओं के संचालन को लेकर भी गहन विमर्श हुआ। इस संबंध में विभाग द्वारा शीघ्र ही समस्त मांगों पर औपचारिक प्रक्रिया के तहत आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी। यह पहल गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने एवं उन्हें आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।