बांग्लादेशी निकला क्लब का बाउंसर, पत्नी संग गिरफ्तार !| Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में एक बांग्लादेशी नागरिक और देहरादून जिले की महिला को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी नागरिक फर्जी नाम पता, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य पहचान पत्रों को बनवाकर देहरादून में अवैध रूप से रहा था। Bangladeshi Citizen Arrest Dehradun जबकि, महिला बांग्लादेशी नागरिक का फर्जी पहचान पत्र बनवाकर उसके पत्नी के रूप में रह रही थी। यह महिला देहरादून जिले की त्यूनी क्षेत्र की रहने वाली है। साल 2022 में ही अवैध तरीके से दोबारा बांग्लादेश से बॉर्डर क्रॉस कर वापस भारत आए थे। आरोपी वर्तमान में देहरादून के क्लब में महिला के पति के फर्जी पहचान पत्र के आधार पर बाउंसर का काम करता था। महिला ने कुछ लोगों से मिलकर अपने पहले पति के नाम पर आरोपी (बांग्लादेशी नागरिक) के सभी फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए थे।

दरअसल, कॉलोनी थाना नेहरू और एलआईयू को बीती 20 नवंबर को अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत में आकर रह रहे एक बांग्लादेशी पुरुष के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला के साथ रहने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने दोनों संदिग्ध महिला और पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पुरुष ने अपना असली नाम ममून हसन निवासी मेहरपुर (बांग्लादेश) बताया। जबकि, महिला त्यूनी तहसील क्षेत्र की रहने वाली निकली। आरोपी और महिला के द्वारा षड्यंत्र कर भारत के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर अवैध रूप से भारत में निवास करने पर दोनों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से फर्जी प्रमाण/पहचान पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।