नैनीताल के जिला पंचायत और अपर माल रोड क्षेत्र में इन दिनों रहस्यमयी पत्थरबाजी से स्थानीय लोग दहशत में हैं। यहां पिछले 10-11 दिनों से हर रात करीब 8 बजे के बाद अचानक घरों की छतों पर पत्थर गिरने लगते हैं। यह सिलसिला देर रात 12 से 1 बजे तक जारी रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में इसे शरारती तत्वों की हरकत समझा गया, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के बाद मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत होने लगा है। लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो दिनों तक रात में जंगल क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति हाथ नहीं लगा। स्थानीय लोग एकजुट होकर पत्थर फेंकने वालों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। लगातार हो रही इस रहस्यमयी पत्थरबाजी ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों का जल्द पता लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players