नैनीताल: पार्किंग की दीवार तोड़कर सड़क पर गिरी कार, चालक बाल-बाल बचा!| Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल में एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जहाँ बिरला रोड पर स्थित एक होटल की पार्किंग से एक कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार, एक पर्यटक अपनी कार को होटल की पार्किंग में खड़ा (पार्क) कर रहा था, तभी अचानक वाहन से उसका नियंत्रण खो गया। कार पार्किंग की सुरक्षा दीवार को पूरी तरह तोड़ते हुए नीचे मुख्य मार्ग की तरफ गिर गई और दीवार व बिरला रोड के बीच हवा में अटक गई. इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के राहगीरों में हड़कंप मच गया, लेकिन गनीमत यह रही कि कार के बीच में फंस जाने की वजह से चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस अजीबोगरीब हादसे के बाद व्यस्त बिरला रोड पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और भारी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय प्रशासन और जनता ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से अटकी हुई कार को सड़क से सुरक्षित हटाया।