उत्तराखंड में अब 31 अक्टूबर के साथ ही 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, आदेश जारी

Spread the love

उत्तराखंड शासन ने एक नवंबर को दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। Diwali Holiday On 1st November दिवाली पर दो तिथियों की वजह से संशय की स्थिति बनी हुई है। 31 अक्तूबर को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ था, लेकिन एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद राज्य कर्मचारियों में सचिवालय संघ को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही थी। इसके बाद अब सचिवालय संघ की मांग के बाद शासन ने मुख्यमंत्री के अनुमोदन से 1 नवंबर के लिए भी छुट्टी का आदेश किया है।

दरअसल इस बार दीपावली के दिन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। 31 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को भी दीपावली का दिन होने की बात कही जा रही थी। हालांकि राज्य सरकार ने एक नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की थी लेकिन इसी असमंजस के कारण उत्तराखंड सचिवालय संघ ने 31 अक्टूबर को भी छुट्टी की मांग की थी। इसी मामले में उत्तराखंड सचिवालय संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात की और इस मामले में संशोधन करते हुए 1 नवंबर को भी छुट्टी किए जाने की मांग की थी।