सावन के दूसरे सोमवार पर केदारनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव की गूंज से वातावरण

Spread the love

सावन का सोमवार हिंदू धर्म के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। यह भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र महीना है। शिव भक्तों शिवायलों और देवालयों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। Sawan Somwar Kedarnath Dham बारिश और भूस्खलन की परवाह किए बगैर श्रद्धालु अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। केदार धाम में सुबह से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए भीड़ लगी हुई है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को बारी-बारी से बाबा केदार के स्वयंभू लिंग के दर्शन कराए जा रहे हैं। भक्त भी बाबा केदार के दर्शन करके बहुत खुश हैं। अभी तक 10 लाख 80 हजार श्रद्धालु बाबा के दरबार में मत्था टेक चुके हैं।

मानसून का सीजन चल रहा है और पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन बारिश और भूस्खलन की प्रवाह किये बगैर ही श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बारिश में न भीगे, इसके लिये आस्था पथ पर लाइन में लगाकर दर्शन करवाए जा रहे हैं। साथ ही पैदल मार्ग सहित धाम में प्रशासन की ओर से मेडिकल की भी सुविधा की गई है और पैदल मार्ग सहित धाम में जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से एसडीआरएफ, पुलिस, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, पीआरडी, होमगार्ड और एनडीआरएफ के जवान तैनात किये गये हैं। इसके अलावा यात्रा की प्रत्येक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये नजर रखी जा रही है। धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों को भी कोई दिक्कतें न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।