वीडियो: Ram Leela में पहुंचा पटवारी पेपर लीक कांड ! | UKSSSC Paper Leak | Uttarakhand News

Spread the love

उत्तराखंड में हुए पटवारी एग्जाम के पेपर लीक करने का आरोपी हाकम सिंह रामलीला में भी छाया हुआ है। पिथौरागढ़ की रामलीला में बाकायदा हाकम सिंह के किस्सों का जिक्र हुआ है। UKSSSC Exam Paper Leak बुधवार शाम को रामलीला के एक पात्र ने कहा कि, सुना है उत्तराखंड में पटवारी का पेपर लीक हो गया है। तो इस पर एक अन्य पात्र बोला, मैंने तो एग्जाम भरा ही नहीं महाराज! इस संवाद पर दर्शक खूब गुदगुदाए। दरअसल, हाकम सिंह की भूमिका साल 2022 में पटवारी भर्ती की परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी और नकल माफिया के रूप में रही है। मामला उजागर होने के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में छुपे कई आरोपी दबोचे गए जो किसी न किसी रूप में भर्ती परीक्षा से जुड़े थे। हाकम सिंह इस भर्ती घोटाले का मुख्य किरदार था।