Phool Dei 2024: फूलदेई संक्रांति आज, देवभूमि में महक रहीं घरों की दहलीज, सीएम धामी ने दी बधाई

Spread the love

फूलदेई पर्व की उत्तराखंड में विशेष मान्यता है। फूलदेई चैत्र संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस त्योहार को खासतौर से बच्चे मनाते हैं और घर की देहरी पर बैठकर लोकगीत गाने के साथ ही घर-घर जाकर फूल बरसाते हैं। Uttarakhand Phool Dei 2024 आज से देवभूमि उत्तराखंड में फूलदेई पर्व की शुरुवात हो गई है। यह त्योहार बिना फ्योंली के फूल के अधूरा माना जाता है। फूलदेई पर्व में फ्योंली अहम स्थान रखता है। इनदिनों पहाड़ों में फ्योंली की भरमार देखी जा रही है। हर ओर पीले फूल नजर आ रहे हैं। जो बरबस ही सभी को आकर्षित कर रहा है। सुख और समृद्धि का प्रतीक फूलदेई त्योहार उत्तराखंड की गढ़ कुमाऊं संस्कृति की पहचान है। ऐसे में सभी को वसंत और इस त्योहार का इंतजार रहता है। खासकर छोटे बच्चों में फूलदेई को लेकर उत्सुकता बढ़ती जाती है।

घर-घर में फूलों की बारिश होती रहे। हर घर सुख-समृद्धि से भरपूर हो। इसी भावना के साथ बच्चे अपने गांव के साथ आस-पास के गांव में जाकर घरों की दहलीज पर फूल गिराते हैं और उस घर के लिए मंगलमय कामना करते हैं। बच्चे फ्योंली, बुरांश के फूलों को चुनकर फूलदेई मानते हैं। जहां घर की मालकिन इन बच्चों को चावल, गुड़ के साथ दक्षिणा के रूप में रुपए भी देंगे। पहाड़ की बाल पर्व की परंपरा जो मानव और प्रकृति के बीच के पारस्परिक संबंधों का प्रतीक है तो फ्योंली का फूल समृद्धि और खुशहाली का। मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। कहा कि फूलदेई का पर्व हमारे बच्चों एवं युवा पीढ़ी को प्रकृति से प्रेम करने व उसके संरक्षण के प्रति ज़िम्मेदारी का बोध कराता है।