PM मोदी का उत्तराखंड दौरा: मायावती आश्रम व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे  पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 व 12 अक्टूबर को PM Modi Visit Uttarakhand पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी का 11 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जिले के अंतर्गत नारायण आश्रम (Narayan Ashram) पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम मोदी इस दौरान लोहाघाट के मायावती में स्थित अद्वैत आश्रम में योग साधना और रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के कार्यक्रम का प्रभारी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Cabinet Minister Ganesh Joshi) को बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहाघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से सम्बंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह स्थान बहुत ही रमणीक है यहां पर स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने मेडिटेशन किया था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी अगर यहां आएंगे तो निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यहां से एक अलग ऊर्जा मिलेगी। यह आश्रम स्वामी विवेकानंद की यादों और विचारों का केंद्र बिंदु है। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को समझने और उनके बताये हुए मार्ग के बारे में जानने की तम्मना रखने वालों के लिए अद्वैत आश्रम मायावती एक अदभुत स्थान है। मायावती आश्रम अपनी नैसर्गिक सौन्दर्य और एकांतवास के लिए प्रसिद्द है। बुरांस, देवदार, बांज और चीड आदि के जंगलों के बीच बसा यह आश्रम ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश और विदेश के अनेकों शांति और सौन्दर्य प्रेमी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। इससे पहले मंगलवार को गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ में तैयारियों का जायजा लिया। जहां पीएम मोदी की जनसभा का आयोजन होगा।