उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में अभी भी 41 मजदूर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने के लिए जहां केंद्र और राज्य सरकारें तमाम कोशिश कर रही हैं। Politics on Uttarakhand Silkyara Tunnel Rescue वहीं इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव समेत केंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों का लगातार सिलक्यारा पहुंचना बताता है कि देश के लिए एक-एक श्रमिक की जान की क्या अहमियत है। सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू को लेकर कांग्रेस की बयानबाजी को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकलेंगे और राज्य में 2.5 लाख करोड़ का निवेश भी आएगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से विश्व के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों की टीम सिलक्यारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों का जीवन बचाने को दिन-रात एक किए हुए है। पूरा देश श्रमिकों के सुरक्षित बाहर आने की प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां चल रहे रेस्क्यू की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री लगातार डेरा डाले हुए हैं।उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि रेस्क्यू अभियान और मुख्यमंत्री के वहां कैंप करने पर कांग्रेस गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी कर रही है।