मौसम अपडेट: उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Spread the love

उत्तराखंड का मौसम बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज से लेकर 31 मार्च तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी का अनुमान है। Rain and hailstorm in Uttarakhand मौसम केंद्र देहरादून के मुताबिक आज शाम से लेकर 31 मार्च की शाम तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और मैदानी जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंची चोटियों पर हिमपात और आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। पर्वतीय क्षेत्र में गरज- चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक 1 अप्रैल को बारिश की एक्टिविटी कम हो जाएगी। प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के बीच मुख्यतः बिजली गिरने की नेचुरल एक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने से कई जगहों पर बादल गरजने के साथ ही थंडरस्टॉर्म का मौसम देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा 29 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच बारिश ओलावृष्टि आंधी तूफान बिजली चमकने की एक्टिविटी में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया पर्वतीय जिलों के अनेक स्थानों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।