हरिद्वार कनखल चौक पर मंदिर शिफ्टिंग का विरोध! व्यापारियों ने रुकवाया काम | Uttarakhand News

Spread the love

हरिद्वार के ऐतिहासिक कनखल चौक बाजार में मंदिर शिफ्टिंग को लेकर व्यापारियों ने भारी विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को बीच में ही रुकवा दिया है। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और प्राचीन कुएं व मंदिर के स्थानांतरण की योजना पर काम शुरू किया गया था। इसकी भनक लगते ही देर रात बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी और निवासी कनखल चौक पर एकत्र हो गए। व्यापारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चल रहे काम को पूरी तरह ठप करा दिया, जिसके बाद मौके पर भारी तनाव की स्थिति बन गई।बढ़ते हंगामे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, जिन्होंने व्यापारियों को शांत करने के लिए प्रोजेक्ट के नक्शे और ड्राइंग दिखाए। हालांकि, व्यापारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं कि मंदिर को पूरी तरह से किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट न किया जाए, बल्कि उसे मौजूदा स्थिति से केवल थोड़ा आगे की तरफ ही समायोजित किया जाए ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों।