टिहरी जनपद के जखन्याली के पास नौताड़ गदेरे में बादल फटा है। Cloudburst In Tehri बादल फटने के कारण गदेरे के पास खुले होटल के बहने तथा मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मोटरमार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बह गया। बादल फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि नौताड़ तोक में एक होटल बह गया। जिसमें होटल स्वामी भानु प्रसाद(50), उनकी पत्नी नीलम देवी(45) व पुत्र विपिन(28) लापता थे। रेस्क्यू अभियान के दौरान भानु और उनकी पत्नी नीलम का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद कर लिया गया है। वहीं, लापता युवक विपिन घायल अवस्था में मिला है। मलबा मुंह में भर जाने के कारण विपिन को सीने में तकलीफ और सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। रात दो बजे विपिन को पिलखी से एम्स ले जाया गया। सभी आपातकालीन प्रयास और उपचार देने के बावजूद विपिन को बचाया नहीं जा सका। घनसाली में गदेरे में उफान आने से सड़क किनारे बना रेस्टोरेंट और आठ से 10 वाहन बह गए। डीएम मयूर दीक्षित और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की खतरे वाली जगह पर ग्रामीण न रहें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज घनसाली पहुंचेंगे और आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players