Ramnagar जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क 3–4 मार्च को रहेगा बंद, होली पर सफारी स्थगित | Uttarakhand News

Spread the love

रामनगर मै होली पर्व के मद्देनज़र जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और उससे जुड़े सभी पर्यटन जोन 3 और 4 मार्च को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। यह फैसला वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। Corbett Park closed on Holi पार्क प्रशासन के अनुसार 3 मार्च को सुबह की सफारी तो चलेगी, लेकिन दोपहर की सफारी और नाइट स्टे पर रोक रहेगी। वहीं 4 मार्च को होली के दिन पूरे दिन सफारी और रात्रि विश्राम पूरी तरह बंद रहेगा। ढिकाला, बिजरानी, ढेला, दुर्गादेवी समेत सभी प्रमुख जोन प्रभावित रहेंगे। पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह ने बताया कि होली के दौरान बढ़ती भीड़ और शोर शराबे से वन्यजीवों पर असर पड़ता है इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 5 मार्च से पार्क दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने पर्यटकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।