उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, अब तक 110 को किया गया सील

प्रदेश में अवैध मजारों के बाद धामी सरकार ने अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिसके तहत उत्तराखंड में अभी तक 110 मदरसों को सील किया जा चुका है।

Share

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस बात पर जोर दे चुके हैं कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ और धर्म की आड़ में अवैध रूप से धंधा चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Madrasas Sealed In Uttarakhand जिसके तहत उत्तराखंड में अभी तक 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। गुरुवार को उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 18 मदरसों को सील किया गया है। जिसमें से उधमसिंह नगर में 16 और हरिद्वार जिले में 2 मदरसों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई है। पिछले एक माह से उत्तराखंड में प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ये मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किए जा रहे थे।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया हुआ है, जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है। यहां पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी। गुरुवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर तीन, जसपुर एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया है।