उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट गर्मी से मिलेगी राहत, 5 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Spread the love

उत्तराखंड के मैदानी जिले भीषण तपिश में झुलस रहे हैं इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है। बीते दस दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं अब मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन मौसम के बदले मिजाज के चलते छह व सात मई को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना है।