सेवानिवृत्त आइएएस राम बिलास यादव की पत्नी किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तार, विजिलेंस ने बनाया सह आरोपित

Spread the love

देहरादून: सेवानिवृत्त आईएएस रामविलास यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार उनकी समस्या बढ़ती जा रही है। आइएएस राम बिलास यादव को विजिलेंस ने 23 जून को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद विजिलेंस उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। आइएएस राम बिलास यादव का सवालों का जवाब न देना अब उनके परिवार के सदस्यों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है।

राम बिलास यादव की पत्नी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुईं। ऐसे में उनको सह आरोपित बनाया गया है। उनके विरुद्ध अपराध के लिए दुष्प्रेरित करने और षड्यंत्र में शामिल होने (धारा-109) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए विजिलेंस ने कई बार बुलाया, लेकिन अब तक वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुई हैं। ऐसे में विजिलेंस किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी कर सकती है।

यादव ने अधिकतर सवालों के जवाब में कहा कि संपत्ति के बारे में पत्नी कुसुम को ही जानकारी है। जांच में कुसुम के नाम करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी विजिलेंस को मिली है। इस प्रकरण में यादव के बेटे व बेटी को विजिलेंस की ओर से राहत मिल सकती है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि प्रकरण में उनके बेटे व बेटी की सीधे तौर पर कोई सहभागिता सामने नहीं आई है।