उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ तहरीर, ये बयान पड़ा भारी…

Spread the love

Uttarakhand BJP: तिरंगा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को शहर में आयोजित सभा में कहा था कि जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देखे जाएंगे। उनका कांग्रेस की ओर भी इशारा था। उनके इस बयान के बाद से विवाद शुरू हो गया है।

अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन चुके महेंद्र भट्ट के खिलाफएक अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है। तहरीर में अधिवक्ता की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। अब देखना यह महत्वपूर्ण होगा कि मामले में कोतवाली थाना पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

वही भट्ट ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि देश के लिए सच्ची भावना रखने वाला कोई भी व्यक्ति आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए अपने घर पर तिरंगा फहराने से नहीं हिचकेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के संदर्भ में थी। उन्होंने कहा, ”मेरा यह दृढ विश्वास है कि जो भी व्यक्ति इस देश के लिए महसूस करता है, अपने घर पर तिरंगा लगाने से नहीं हिचकेगा।”