आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किए गए ऋषभ पंत, दर्द और सूजन के चलते नहीं हो पाया टखने व घुटने का MRI

Spread the love

राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर राहत भरा समाचार है। डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत पहले से बेहतर हैं। बीती शाम को उन्हें आइसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, उनके शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द और सूजन की समस्या अभी बनी हुई है। इसके चलते उनके टखने और घुटने का एमआरआइ तीसरे दिन भी नहीं हो सका। पंत को पेन मैनेजमेंट थैरेपी दी जा रही है। ऋषभ पंत के पैर के लिगामेंट का इलाज कहां होगा, इसका निर्णय बीसीसीआई को लेना है। डाक्टरों ने अगले चौबीस घंटों के दरम्यिान उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आने की उम्मीद जताई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर ऋषभ पंत का हाल जाना। कहा कि, पंत के स्वजन अभी तक के उपचार से संतुष्ट हैं।