पिथौरागढ़ में सुबह-सुबह सड़क हादसा, अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी स्कूल बस, दो बच्चे घायल

Spread the love

उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब पिथौरागढ़ के बेरीनाग से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। Pithoragarh School Bus Fell Into A Ditch पिथौरागढ़ में एक स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई जा गिरी। इस दुर्घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह हिमालया इंटर कालेज की बस स्कूल जाते समय हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस से उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस सड़क दुर्घटना में दो छात्र घायल हुए हैं। जिनमें नाम लक्षित पंत 10वीं कक्षा का छात्र और बिनीता बोहरा 12वीं कक्षा की छात्रा का नाम शामिल है। घायल बच्चों को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है। गनीमत ये रही की बस पेड़ के कारण गहरी खाई में जाने से बच गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।