एम्स ऋषिकेश में दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मू, गंगा घाट पर की गंगा आरती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एम्स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उपाधियां और मेधावियों छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया।

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई हैं। सबसे पहले राष्ट्रपति ने ऋषिकेश एम्स में आयोजित चौथे दीक्षांत समारोह में शिरकत की। Droupadi murmu Uttarakhand Visit  राष्ट्रपति ने टॉपर छात्र-छात्रों को मेडल दिए। दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए गये। इसके बाद वो परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा घाट पर गंगा आरती में शामिल हुई। ऋषिकेश एम्स में आयोजित चौथे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि AIIMS ऋषिकेश के विद्यार्थियों में छात्राओं की कुल संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े नीति निर्धारण से लेकर, tertiary healthcare जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती हुई भागीदारी एक बहुत बड़े और अच्छे सामाजिक बदलाव की पहचान है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद सहित, भारतीय परंपरा की उपचार पद्धतियों के लिए उत्तराखंड में अनेक लोकप्रिय स्वास्थ्य केंद्र सेवारत हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि किसी की जान बचाने से जो संतोष मिलता है, उसे केवल एक डॉक्टर ही समझ सकता है। आप सभी विद्यार्थियों को healthcare professionals के रूप में अपनी निष्ठा सिद्ध करनी है, ताकि आपको expert clinical touch के साथ-साथ आपके special healing-touch के लिए याद किया जाए। उन्होंने कहा कि जो मरीज बहुत साधन के संपन्न होते हैं, उनके पास अनेक विकल्प होते हैं। लेकिन, आपके पास जो सामान्य मरीज आते हैं, उसके लिए आप ही सबसे बड़ा सहारा होते हैं। बता दें कि आज 23 अप्रैल को एम्स ऋषिकेश में चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल हुई, जिसके बाद वो देहरादून राजभवन जाएंगी। कल इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी में 54th RR (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षान्‍त समारोह में राष्ट्रपति शिरकत करेंगी।