रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा मयाली मोटरमार्ग पर सड़क हादसा, एक की मौत दूसरा घायल

Spread the love

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी बीच हादसे की खबर रुद्रप्रयाग जिले से आ रही है। Rudraprayag Accident यहां तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग में सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह के करीब साढ़े दस बजे तिलवाड़ा-मयाली मोटरमार्ग पर स्यालसू के निकट एक वाहन (कार UK13B0654) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ मुख्यालय की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि कार में दो व्यक्ति सवार हैं। दुर्घटना में किशन कठैत उम्र 52 वर्ष निवासी सकलाना खील (हाल निवासी तिलवाड़ा) की मौत हो गई। कैलाश जगवाण निवासी जगतोली सांदर घायल हुआ है। डीडीआरएफ टीम द्वारा घायल को शीघ्र 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।