1905 कॉल सेंटर पहुंचे CM धामी, इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने किया आई.टी.डी.ए का औचक निरीक्षण। सीएम हेल्प लाईन 1905 और इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ITDA स्थित सीएम हेल्पलाइन-1905 और इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। CM Dhami inspected ITDA इस दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जिले के पच्योना गांव निवासी लाल सिंह की समस्या भी सुनी। लाल सिंह ने 1905 पर शिकायत की थी कि खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है, जिसके कारण डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को शिकायत का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ITDA के इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ट्रैफिक व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आई.टी.डी.ए के इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि यातायात की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाए। सीएम हेल्पलाईन 1905 के कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे कार्मिकों से कहा कि लोगों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित जो भी फोन कॉल आ रहे हैं, लोगों से शालीनता से बात कर उनकी समस्याएं सुने और जिस विभाग से संबंधित शिकायत है, यथा शीघ्र संबंधित विभागों को भेंजे। मुख्यमंत्री हर माह स्वयं सीएम हेल्पलाईन 1905 की विस्तृत समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान आई.टी.डी.ए की विभिन्न गतिविधियों का जायजा भी लिया।