सम्मान: श्री केदारनाथ धाम मे सराहनीय योगदान देने वाले जवान को रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

Spread the love

केदारनाथ यात्रा: चारधाम मे आस्था का सैलाब उमड़ा है। धामों में सबसे ज्यादा तादात में केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में जनपद के स्थान श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं दर्शन हेतु लगने वाली लाइन में भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद है। न केवल जनपद अपितु बाहर से भी यात्रा सीजन हेतु पुलिस बल एवं पीएसी का आगमन हुआ है। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग आयुष अग्रवाल द्वारा धाम की विपरीत परिस्थितयों में अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किये जाने हेतु सभी प्रभारियों को निर्देश जारी किये गये हैं कि, ऐसे कार्मिक जिनके द्वारा निरन्तर उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हों उनके नाम जरिये व्हट्सएप या अन्य किसी भी माध्यम से उन तक पहुंचायें, जिनको कि, उनके द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

इसी क्रम में वर्तमान समय में श्री केदारनाथ धाम में ड्यूटीरत पीएसी जवान हीरा सिंह जिनके द्वारा श्री केदारनाथ धाम में ड्यूटीरत रहते हुए श्री केदारनाथ मन्दिर के प्रवेश द्वार पर नियुक्त रहते हुए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराने में लाउडहेलर का उपयोग करते हुए श्रद्धालुओं से निरन्तर धैर्य रखने की अपील की गयी तथा बीच-बीच में बाबा केदार के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते रहे। परिणाम स्वरूप लम्बी लाइन होने के बावजूद भी सभी श्रद्धालुओं द्वारा अपनी बारी आने पर मन्दिर के दर्शन किये गये। इनके द्वारा की गयी उत्कृष्ट ड्यूटी के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा जवान को प्रशस्ति पत्र एवं नगद रुपये 500 की धनराशि से पुरस्कृत किया गया है। निकट भविष्य में भी इसी प्रकार से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा सम्मानित किया जायेगा।