घास काटने के दौरान पहाडी से गिरी घायल महिला को पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल

Spread the love

उत्तरकाशी: देवदूत बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घास काटने के दौरान पहाडी से नदी के तट पर गिरी महिला को सूझबूझ का परिचय देते हुये 112 को आपदा उपकरणों के साथ मौके पर बुलाया गया तथा महिला को स्थानीय लोगों का सहयोग लेते हुये रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड अस्पातल भिजवाया गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 11:00 बजे एक महिला घास काटते हुए फिसल कर पहाड़ी से नीचे भागीरथी नदी के तट पर गिर गई जो दर्द से कराह रही थी।

चारधाम यात्रा के चलते यातायात व्यवस्था संभालने को यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ अपने कांस्टेबल राजेश उनियाल व चालक शिवमंगल सिंह के साथ धरासू बैंड के पास व्यवस्था संभाले हुए थे। ड्यूटी के दौरान धरासू बैण्ड से आगे कुछ लोगों के द्वारा बताया गया कि एक महिला जो कि घास काट रही थी पैर फिसलने के कारण पहाड़ी से नीचे गिर कर घायल हो गई है। जिस पर पुलिस जवान आवश्यक सहायता हेतु तुरन्त नदी के तट पर पहुंचे। बिन मौका गवाएं 112 को सूचित कर आपदा उपकरणों के साथ बुलाया गया।

यातायात निरीक्षक द्वारा महिला को नीचे खाई में गिरा हुआ देख बिन मौका गवाएं अपने दोनों कांस्टेबल को रस्सी लेकर नीचे खाई में उतारा व स्थानीय लोगों का सहयोग लेते हुये रेस्क्यू कर उपचार हेतु चिन्यालीसौड अस्पातल भिजवाया गया तथा परिजनों को सूचित कर अस्पताल बुलाया गया। महिला संगीता, पत्नी पूलम लाल ग्राम चिन्याली बडेथी की निवासी है।