पहाड़ से दुखद खबर: काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी महिला की गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम

Spread the love

पहाड़ों पर जीवन कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ है। इन्हीं चुनौतियों के बीच उत्तराखंड के लोग जीवन जीते हैं। मगर दुर्भाग्य से कभी-कभी यह चुनौतियां जानलेवा साबित होती हैं। Woman Falling from Kafal Tree पिथौरागढ़ से भी एक ऐसी ही बुरी खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में एक महिला काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ से सीधे खाई में जा गिरी। जिसे देख अन्य महिलाओं के होश फाख्ता हो गए। घबराए महिलाओं ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय लोगों और ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्राम पंचायत जारा जिबली की नीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने जंगल गई थी। काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ की टहनी टूट गई। जिससे नीमा कई फीट नीचे पथरीली जगह पर जा गिरी। नीमा देवी की गिरने की सूचना महिलाओं ने आसपास के लोगों को दी, जहां लोगों ने काफी मशक्कत के बाद नीमा को खाई से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद नीमा के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि नीमा देवी के दो छोटे बच्चे हैं। जबकि, पति पुष्कर सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं।