उत्तरकाशी में स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची 18 बच्चों की जान

Spread the love

उत्तरकाशी के मोरी तहसील के नैटवाड़ में बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। School Van Caught Fire in Uttarkashi गनीमत रही कि स्कूल वैन चालक की सूझबूझ से 18 बच्चों की जान बच गई। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। ऐसे में धुआं उठता देख चालक ने तत्काल बच्चों को नीचे उतार दिया। ऐसे में चालक की सूझबूझ से बच्चों की जान बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मोरी तहसील के गैचवांण स्थित यूनिक एकेडमी की छुट्टी के बाद स्कूल वैन बच्चों को नैटवाड़ छोड़ने जा रही थी। तभी स्कूल से कुछ दूर जाने के बाद ही स्कूल वैन के इंजन से धुआं उठने लगा। जिस पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी बच्चों को वैन से सुरक्षित नीचे उतार दिया और खुद भी नीचे उतर गया। बच्चों के नीचे उतरते ही वैन में तेजी से आग भड़क उठी और देखते ही देखते चंद मिनटों में ही पूरी वैन जल गई।