सहसपुर में बवाल मारपीट, धमकी और खतरनाक ड्राइविंग में कई गिरफ्तार, कार सीज | Uttarakhand News

Spread the love

सहसपुर थाना पुलिस को रविवार देर रात सूचना दी गई कि धर्मावाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव किया जा रहा है। लोग इन उपद्रवियों की हरकत से परेशान हो गए थे। इसके बाद किसी ने पुलिस को फोन करके उपद्रव की सूचना दी। Sahaspur Assault Case सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने देखा कि कुछ लोग रविंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला के साथ मारपीट कर रहे थे। मौके पर मारपीट करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविंद्र के साथ मारपीट करने और गाली गलौज की जा रही थी। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पते

  • इकराम उम्र 36 साल, पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी धर्मावाला
  • विशाल गोयल उम्र 32 साल, पुत्र रामस्वरूप निवासी शाहपुर धर्मावाला
  • शाहरूख उम्र 26 साल, पुत्र लियाकत निवासी प्रतीतपुर
  • अरशद उम्र 26 साल, पुत्र अलाउद्दीन निवासी प्रतीतपुर