हरिद्वार के आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। Elephant terror in Haridwar कनखल क्षेत्र के फुटबॉल मैदान के पास स्थित खेतों में एक जंगली हाथी के घुसने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का यह आना-जाना अब आम हो गया है, जिससे न केवल फसलों को नुकसान हो रहा है बल्कि लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद वन विभाग इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कई बार सूचना देने के बाद भी समय पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि वन विभाग जल्द ही प्रभावी उपाय करे, ताकि आबादी क्षेत्र में जंगली हाथियों की एंट्री रोकी जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players