उत्तराखंड में मौसम का सितम, जम गए प्राकृतिक स्रोत; आज कोहरे के आगोश में रहेंगे ये शहर

Spread the love

उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं। Uttarakhand Weather Update 2 Dec केदारनाथ व मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने से नलों व तालाब का पानी जम गया। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे यहां बहने वाले झरने पूरी तरह से जम गए हैं। नीती घाटी में गुरुवार को बर्फबारी हुई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लगना शुरू हो गया है। कोहरा लगने से विजिबिलिटी कम हो गई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज सभी जगह मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां मुख्यतह मौसम साफ रहेगा, लेकिन आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह ने बताया किअगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्र में पाला गिरने की अधिक संभावना है। अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा। अभी कड़ाके की ठंड का प्रकोप दो से तीन दिन और बना रहेगा।