उत्तराखंड देह के सौदागरों के निशाने पर है। पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा कर रही है, आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी ये काला धंधा रुक नहीं रहा। Sex racket busted in Haridwar ताजा मामला हरिद्वार का है जहाँ सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सेक्स रैकेट में लिप्त दो महिलाएं और एक व्यक्ति अरेस्ट किए गए हैं। सेक्स रैकेट की फरार सरगना की पुलिस तलाश कर रही है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सीओ सदर स्वप्निल मुयाल को बृहस्पतिवार की शाम सूचना मिली कि हेतमपुर में शिवम अकादमी के पास घर के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद सीओ सदर ने कोर्ट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, महिला एसआई मनीषा नेगी, आरक्षी मनीष, विजय नेगी के साथ मौके पर छापा मारा। जहां से देह व्यापार करते हुए दो युवतियां और एक युवक मिले। तलाशी लेने पर कमरे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी शीतल सिंह निवासी मोहल्ला खुशहालपुर थाना बाजपुर ऊधमसिंह नगर और दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।