विधानसभा सचिव नियुक्त हुए शहन्शाह मुहम्मद दिलबर दानिश, लंबे समय से खाली चल रहा था पद

Spread the love

Dehradun News: उत्तराखंड विधानसभा सचिव का पद लंबे समय से खाली चल रहा था। जिस पर उच्चतर न्यायिक सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे शहन्शाह मुहम्मद दिलबर दानिश को सचिव, विधानसभा सचिवालय पद पर नियुक्त किया गया है। जिसके बाद बुधवार को शहन्शाह मुहम्मद दिलबर दानिश ने सचिव, विधायी एवं संसदीय कार्य के साथ ही उत्तराखण्ड विधान सभा के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दें विधानसभा भर्ती घोटाले का मामला सामने आने के बाद तत्कालिक सचिव पर भी गाज गिरी थी। उस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए साल 2016 के बाद बैकडोर से हुईं 250 भर्तियां रद्द कर दी थी। इनमें 228 तदर्थ और 22 उपनल के माध्यम से हुईं नियुक्तियां शामिल हैं।