मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने एवं सभी सहयोगी संस्थाओं से निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर से फोन पर वार्ता करते हुए अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के लोगों के लिए पहले से सभी समुचित व्यवस्थाएं रखी जाएं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन को जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क रखने एवं आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत जनपदों को जो भी आवश्यकताएं हैं, शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण सड़क, पेयजल, विद्युत बाधित होने पर ये सभी व्यवस्थाएं यथाशीघ्र सुचारु की जाएं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, विनय शंकर पाण्डेय, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players