दोस्तो एक हाल ही में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींचा। पहाड़ियों के बीच लोगों के सामने उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर ऋतु खंडूड़ी अचानक हाथ जोड़ती नजर आईं। इस असामान्य तस्वीर ने कई सवाल खड़े कर दिए, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि ये तस्वीर निकल कर सामने आई। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों के सामने हाथ जोड़े बताउंगा आपको पूरी खबर। दोस्तो जैसा कि हम सब देख रहे हैं कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर लोगों में चिंता है। डीजल-पेट्रोल की कमी से आशंकित लोग पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा रहे हैं तो गैस की कमी की चर्चा के बीच लोग गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में भी ऐसा हो रहा है, हालांकि प्रधानमंत्री से लेकर राज्य सरकारें भी लोगों से पेट्रो पदार्थों की कमी नहीं होने और धैर्य रखने को कह रही हैं. लेकिन लोग नहीं मान रहे और इसी का नतीजा है कि अब अपने प्रदेश में लोग सीधे जनप्रतिनियों को घेर रहे हैं, उनसे सवाल कर रहे हैं। ऐसा नजारा कुछ देखने को मिला उत्तराखंड के कोटद्वार में जहां विधानसभा अध्यक्ष को भी ऐसी ही स्थिति से दो-चार होना पड़ा, हालांकि स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने लोगों को समझाने भरपूर कोशिश की।
दोस्तो पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतु खंडूड़ी भूषण लोगों से हाथ जोड़कर अपील करती नजर आ रही हैं। दोस्तो वीडियो में वह लोगों से शांत रहने और घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील कर रही हैं। ऋतु खंडूड़ी ने लोगों से कहा कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर भरवाकर घरों में स्टोर कर रहे हैं, जिससे कृत्रिम संकट की स्थिति बन रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जितनी जरूरत हो उतने ही गैस सिलेंडर लें और जमाखोरी से बचें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई गैस की कालाबाजारी करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा दोस्तो उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को अपने कोटद्वार स्थित कैंप कार्यालय में क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक के दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व की भांति ही गैस सिलिंडरों का डोर-टू-डोर वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही अधिकारियों और एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं की आवश्यकता के अनुरूप ही सिलिंडर उपलब्ध कराएं, जिससे अनावश्यक भंडारण या कमी की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पारदर्शिता और समयबद्ध वितरण प्रणाली पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीएम मोदी की मन की बात का जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समय-समय पर व्यवस्था की निगरानी करते रहें और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तो दोस्तों, ये थी उत्तराखंड में रसोई गैस की किल्लत और इसके कारण जनता में उत्पन्न हुए आक्रोश की पूरी कहानी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार में जनता से हाथ जोड़कर संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की। अधिकारियों और एजेंसियों के साथ हुई बैठक में वितरण व्यवस्था को मजबूत करने और समय पर गैस पहुंचाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।