राजधानी देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या ने पूरे उत्तराखंड को गहरे सदमे और कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने पर मजबूर कर दिया है। यह घटना सिर्फ एक आपराधिक वारदात भर नहीं, बल्कि इसने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Retired Brigadier Shooting Case इस मामले में आज पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी पुलिस चार लोगों को जेल भेज चुकी है यानी इस मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों का नाम आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 30 मार्च को सुबह दो गुटों में आपसी विवाद के बाद जमकर गोलियां चली थीं। आरोपी युवक दो अलग-अलग कारों में सवार थे। वे करीब तीन किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए एक-दूसरे पर फायर करते रहे। इस दौरान दो साथियों के साथ टहलने निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को सीने में गोली लग गई। इससे उनकी मौत हो गई थी। इसमें दो गुटों के कुल आठ युवकों को आरोपी बनाते हुए हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चार आरोपियों में से तीन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
A pragmatic 2026 guide to UK-facing casinos that accept USDC deposits. Compare real operators, learn how USDC payments work, understand the legal grey zone, and avoid bonus traps. read the full USDC casino guide for UK players