बल्ला लेकर ग्राउंड पर उतरी खेल मंत्री रेखा आर्य, युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सीख

Spread the love

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बदलाव फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों के मध्य में क्रिकेट मैच के आयोजन किये जायेंगे जो कि देहरादून के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। यह क्रिकेट के मैच कुल 20 टीमो के बीच खेले जाएंगे जो कि आज से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेंगे। खेल मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए यही कहा कि अगर जीवन मे किसी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो हमे नशे से दूर रहना होगा क्योंकि अगर हमसब नशे से दूर रहेंगे तो अपने जीवन मे हर वह लक्ष्य पा सकते हैं जिसकी हम कल्पना करते हैं। नशा एक ऐसी चीज है जो हमारे सपनो को तो खत्म करती ही है साथ ही साथ हमे अंदर से खोखला भी बनाती है। यह खेल टूर्नामेंट प्रदेश में नशे के प्रति जनजागरण हेतु किया जा रहा है। विशेषता प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें सरकारी एवं उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से गठित की गई है। हमारा संदेश देश के कर्णधार युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर भारत से नशे का समूह नाश करना है।