UP से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में 11 लोग घायल

Spread the love

नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी यूपी नंबर की कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। Car Falls Into Gorge In Nainital कार में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जो कि यूपी के रहने वाले हैं। सभी नैनीताल घूमने आए थे। सभी को खाई से निकालकर हल्द्वानी भेजा गया है। सभी पर्यटक नैनीताल से घूमकर वापस हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस खाई में गिरे सभी लोगों को सड़क पर लेकर आई, जिसके बाद सभी घायलों को 108 की मदद से बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है। सभी लोग अयोध्या के निवासी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें पांच बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।