हेमकुंड साहिब के कपाट आज से खुलेंगे, तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था पंज प्यारों के साथ घांघरिया पहुंचा

Share

सिक्ख धर्म आस्था का पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट रविवार सुबह 9:30 बजे विधि-विधान पूर्वक श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। Hemkund Sahib Door Open Today इसके लिए धाम को सात कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस दिव्य पल के करीब 5000 श्रद्धालु साक्षी बनेंगे। शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अखंड साहिब को भोग अर्पित करने के बाद शबद कीर्तन आयोजित किया गया। सुबह आठ बजे सेना और पंजाब से आए बैंड के मधुर धुन के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह पहला जत्था रात घांघरिया स्थित गुरुद्वारे में विश्राम करेगा। 25 मई 2025 को यह समूह घांघरिया से श्री हेमकुंड साहिब के अंतिम पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगा। इस जत्थे के वहां पहुंचने के बाद ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतू आधिकारिक रूप से खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक तकरीबन 75 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया है। वहीं इस बार श्रद्धालुओं को श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा के दौरान आस्था पथ से लेकर हेमकुंड साहिब तक कम ही बर्फ नजर आएगी। पूरा पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए तैयार कर दिया गया है।