बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला से लूटी सोने की चेन घटना का CCTV Video Viral

Spread the love

उत्तराखंड में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। हरिद्वार जिले के रुड़की में दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ली। Viral Video Chain Snatching In Roorkee बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नजर आए कि लोगों के सामने ही महिला के गले से चेन पर झपट्टा मार कर फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे दो बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा, महिला अपने पति के साथ 28 मई बुधवार के दिन पूजा के लिए रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर जा रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।