शिक्षा के मुद्दों पर गरमाया आंदोलन, महिला कांग्रेस का घेराव प्रदर्शन | Uttarakhand News

Spread the love

प्रदेश में लगातार बढ़ रही निजी विद्यालयों की फीस, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण, एकमुश्त तीन माह की फीस वसूली, तथा सरकारी विद्यालयों की बदहाल स्थिति और विद्यालयों के मर्जर/बंद किए जाने जैसे गंभीर मुद्दों पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया हैँ। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के शासकीय आवास, यमुना कॉलोनी का घेराव किया गया। जहाँ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश के हजारों छात्रों, अभिभावकों एवं युवाओं से जुड़े ज्वलंत प्रश्नों को उठाने का काम किया गया।