हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात युवकों के दो गुटों ने जमकर तांडव मचाया। पुरानी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। Clash Between Two Groups in Haridwar इस खूनी संघर्ष में पूर्व प्रधान विकास कुमार से जुड़े एक व्यक्ति राजन कुमार पुत्र गोपाल निवासी बहादरपुर जट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे पक्ष जतिन चौधरी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसपी देहात शेखर सुयाल और सीओ लक्सर नताशा सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बहादरपुर गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और यहां रहने वाले जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से तनातनी चल आ रही थी। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तन जतिन चौधरी ने विकास कुमार के घर पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था। विकास कुमार के पक्ष के राजन को गोली लग गई। जबकि जतिन चौधरी के पेट में गोली लगी। राजन को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।