उत्तराखंड में मिलेगी गर्मी से राहत, अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना..आज पहाड़ों में झमाझम बरसेंगे बदरा

Spread the love

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने से मौसम शुष्क रहा, लेकिन आज मौसम करवट बदलेगा। बुधवार को प्रदेश में तीव्र बौछारे पड़ने का आसार है। ज्यादातर क्षेत्रों में आज बारिश होगी। हालांकि, मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद जताई है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर से पहाड़ों पर बारिश होगी। इस बारिश से लैंडस्लाइड जैसी समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं। उत्तराखंड में अगस्त के अंतिम सप्ताह से ही मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। जिसके चलते ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत समेत गढ़वाल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने से लेकर आसमान साफ रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी। राजधानी दून में मंगलवार को चटख धूप के चलते दिन में गर्मी ने लाेगों को सताया। जबकि, अधिकतम तापमान पांच डिग्री अधिकतम के साथ 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। छह सितंबर को भी दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं।