उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, 6 IAS और 12 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

उत्तराखंड शासन ने 6 IAS और 12 PCS पीसीएस अफसर के तबादले किए है। कई दिनों से प्रस्तावित तबादले पर आखिरकार मोहर लग गई है। IAS PCS Transfer in Uttarakhand इसमें खास तौर पर उत्तरकाशी जिले में जिलाधिकारी रहे अभिषेक रुहेला को हटाया गया है। उनकी जगह अब मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी हरिश्चंद्र कांडपाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को हटाते हुए निदेशक सेवायोजन हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। रवनीत चीमा को अब अपर सचिव श्रम और कृषि से हटाकर अपर सचिव पशुपालन और मत्स्य की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विशाल मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर से हटाते हुए मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल के लिए भेजा गया है। उधर, अब तक मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल की जिम्मेदारी देखने वाले आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी मिली है।

पीसीएस अधिकारियों के तबादले: इसी तरह 12 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं। जबकि एक स्थानापन्न डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है। पीसीएस मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से हटाकर अब अपर आयुक्त आबकारी दिया गया है। जय भारत सिंह को संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है। पीसीएस रिचा सिंह को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी भेजा गया। कुसुम चौहान को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया। तुषार सैनी डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाए गए हैं। कुमकुम जोशी डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी पर लाई गई हैं। वहीं, पीसीएस चंद्रशेखर को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाकर भेजा गया है। भगत सिंह फोनिया को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया।