रुड़की-लक्सर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, MLA उमेश कुमार ने संभाला राहत बचाव कार्य!

Share

देवभूमि उत्तराखंड में मंगलवार को रुड़की-लक्सर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। लंढौरा क्षेत्र के सोलानी पुल के पास SDM संगीता कनौजिया की गाड़ी की बड़ी ट्रॉली से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि SDM के ड्राइवर की तो मौके पर ही मौत हो गई और गनर भी घायल है। SDM संगीता को भी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि SDM की जान को भी खतरा हो सकता था अगर ये वाइट कपड़े पहने। अपने हाथ से चादर बिछाते। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करते ये शख्स समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते।

हादसा देख तुरंत मौके पर पहुंचे ये शख्स किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पत्रकार से हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बने उमेश कुमार हैं। जैसे ही विधायिकी का पद उन्होंने संभाला है वैसे ही खानपुर की काया पलट करने में जुट गए हैं। खानपुर विधायक ने ही मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि विधायक उमेश कुमार का ये कोई पब्लिस्टी स्टंट नहीं है बल्कि राह चलते लोगों की मदद करना इनके आचरण में शामिल है। सड़क पर हादसा देख मौके से भाग निकलने वाले लोगों में से उमेश कुमार नहीं हैं। बल्कि ये तो वो शख्सियत हैं जिन्होंने राह चलते मुश्किल में पड़े लोगों की आगे से आगे बढ़कर मदद की है। पूरा मीडिया जगत उमेश कुमार की दिलेरी जानता है। कैसे किसी अंजान की भी मदद करने से बिल्कुल नहीं चूकते उमेश कुमार।

एक बार तो गंगा में डूब रही दो लड़कियों की उमेश कुमार ने जान बचाई थी। गंगा में बहते-बहते लड़कियां तेज बहाव के साथ काफी दूर चली गई थीं। लड़कियों को मुश्किल में देख एक अच्छे तैराक उमेश कुमार ने बिना सोचे समझे गंगा में छलांग लगा दी थी और उस मुश्किल वक्त में उन लड़कियों को बचाया था।

वही उमेश कुमार आज खानपुर के विधायक बन चुके हैं। जिससे सिर्फ खानपुर की ही जनता का भला नहीं होगा। बल्कि उमेश कुमार तो जहां से गुजरेंगे वहां राह चलते व्यक्ति का सहारा बनेंगे। उमेश कुमार ने जबसे विधायिकी की जिम्मेदारी को संभाला है। तब से ही क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर दौड़ रहे हैं। निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने ठान लिया है कि वो अपने क्षेत्र का विकास करके रहेंगे जिसके लिए वो निरंतर प्रयासरत हैं।

मंगलवार को तो वो यूं ही रुड़की-लक्सर मार्ग से गुजर रहे थे।मौके पर भीड़ जमा देखी। हादसा देखा तो खुद पहुंच गए मौके पर और राहत बचाव कार्य चलाया। आप खानपुर विधायक उमेश कुमार के क्षेत्र के लोगों की मदद करने के इस जज्बे को लेकर क्या कहना चाहेंगे।अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं।