यमुनोत्री हाइवे पर दोबारा लैंडस्लाइड होने के कारण यात्रा प्रभावित, 25 घंटे बाद हुआ था सुचारू

Share

चारधाम यात्रा पर बारिश आफत बरसा रही है। यमुनोत्री नेशनल हाईवे लगातार बंद हो रहा है। बुधवार शाम को रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। कल शाम 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइवे खोला ही गया था कि आज सुबह फिर एक बार हाइवे बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि राणाचट्टी के पास आज फिर लैंडस्लाइड हो गई है। इसके चलते जानकी चट्टी की ओर करीब 300 से अधिक बसें फंस गई हैं । बसों पर सवार लोगों को परेशानी हो रही है। बड़कोट SDM शालिनी नेगी ने कहा यमुनोत्री धाम से 25 किलोमीटर पहले रानाचट्टी के पास बुधवार की शाम बारिश से हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। राजमार्ग गुरुवार की शाम को 25 घंटे बाद सुचारू हो पाया था। लेकिन अब मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। जिसके कारण बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग मार्ग की मरम्मत में जुटे हैं।